व्यापारिक दबाव समूह
व्यापारिक दबाव समूह
दबाव समूह
दबाव समूह, एक ऐसा संरचित समूह है जिसका लक्ष्य आम आदमी से संबधित हितों के लिए सरकारी, सार्वजनिक नीति को प्रभावित करना या आम लोगों से संबंधित एक विशेष कारण की रक्षा करना है। दबाव समूह सरकार और लोगों के बीच एक कड़ी के रूप में काम करते हैं। दबाव समूह की कई विशेषताएं हैं और दबाव समूहों के अनेक प्रकार होते हैं।
व्यापारिक दबाव समूह
व्यापार समूह भारत में सबसे अधिक महत्वपूर्ण, प्रभावशाली और संगठित दबाव समूहों में से एक है। व्यापार समूहों के उदाहरण इस प्रकार हैं- भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई), भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की), वाणिज्य एंव उद्योग मंडल (एसोचैम) के परिसंघ- प्रमुख घटक बंगाल चैम्बर ऑफ कामर्स कलकत्ता और मध्य वाणिज्यिक संगठन दिल्ली हैं।
व्यावसायिक हित समूहों में आधुनिक दबाव समूह के रूप में कार्य करने की सामर्थ्य सबसे अधिक है। भारत में 1830 में एक व्यापारी संघ का गठन हो गया था। 1834 में कलकत्ता वाणिज्य मंडल की स्थपाना की गई, जिसकी सदस्यता केवल अंग्रेज व्यापारियों तक ही सीमित थी । भारतीयों ने अपने व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए 1887 में भारतीय वाणिज्य मंडल का गठन किया। वर्तमान समय में फेडरेशन ऑफ इण्डियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री अत्यन्त आधुनिक और प्रभावशाली दबाव समूह माना जाता है। यह लगभग एक लाख से भी ज्यादा छोटी-बड़ी व्यावसायिक इकाइयों का प्रतिनिधित्व करता है। वर्ष 1958 के बाद तो फेडरेशन ने लॉबी कार्य हेतु संसदीय सम्बद्ध अधिकारी भी रखे हैं। ये अधिकारी संसद सदस्यों की फेडरेशन के दृष्टिकोणों से परिचित करते हैं और आवश्यक आंकड़ें देकर व्यवसायिक हितों की अभिवृद्धि करते हैं।
FICCI
भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) (Federation of Indian Chambers of Commerce and Industry / FICCI) भारत के व्यापारिक संगठनों का संघ है। इसकी स्थापना 1927 में महात्मा गांधी की सलाह पर घनश्याम दास बिड़ला एवं पुरुषोत्तम ठक्कर द्वारा की गयी थी। इसका मुख्यालय नयी दिल्ली में है। दिसंबर 2016 से पंकज पटेल अध्यक्ष हैं वर्तमान में इसके महासचिव श्री दिलीप चिनॉय 17 अप्रैल 2018 को बने हैं है।
CII
कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री भारत की एक गैर-सरकारी, गैर-लाभ, उद्योग नेतृत्व तथा उद्योग प्रबंधित संगठन है। यह भारत की औद्योगिक विकास प्रक्रिया में एक सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इस संघ का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। इसके महानिदेशक श्री चंद्रजीत बनर्जी नियुक्त हुए हैं।
ASSOCHAM
भारतीय वाणिज्य एंव उद्योग मंडल (अंग्रेजी:The Associated Chambers of Commerce and Industry / ASSOCHAM) या एसोचैम भारत के वाणिज्य संघों की प्रतिनिधि संस्था है। इसकी स्थापना 1920 में हुई थी। इस समय भारत की एक लाख से अधिक कंपनियाँ इसकी सदस्य हैं। एसोचैम भारत की वाणिज्य एवं व्यापार के हितों की रक्षा के लिये काम करता है। वर्तमान में इसके अध्यक्ष सन्दीप जगोड़िया हैं,[1] तथा इसके वर्तमान सेक्रेटरी जनरल उदय कुमार वर्मा हैं।[2] एसोचैम हमें भारत के बुनियादी ढाँचे की जानकारी उपलब्ध कराता है।
NASSCOM
नैसकॉम (NASSCOM / National Association of Software and Services Companies) भारत के सूचना प्रौद्योगिकी तथा बीपीओ का एक व्यापारिक संघ है। इसकी स्थापना 1988 में हुई थी। यह एक लाभ-निरपेक्ष (non-profit) संस्था है। इसके सदस्यों की संख्या 1500 से अधिक है जिसमें से 250 से अधिक सदस्य यूएस, यूके, यूरोपीय संघ, जापान तथा चीन, की कम्पनियाँ हैं।
Comments
Post a Comment