july 2019 current gk latest
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला प्रकोप को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला प्रकोप को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में एबोला के कारण 1600 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इससे नार्थ किवू तथा इतुरी नामक दो प्रांत सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। यह इतिहास में इस प्रकार की पांचवी घोषणा है। इबोला वायरस के कारण अचानक बुखार, अत्याधिक कमजोरी, मांसपेशी में दर्द तथा गले में तकलीफ होती है। इसके पश्चात् व्यक्ति को उल्टी, डायरिया तथा बाद में व्यक्ति के शरीर से खून निकलने लगता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन
विश्व स्वास्थ्य संगठन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर आपसी सहयोग एवं मानक विकसित करने वाली संस्था है। यह संयुक्त राष्ट्र संघ की एक अनुषांगिक इकाई है। इसकी स्थापना 7 अप्रैल 1948 को की गयी थी। इसके 193 सदस्य देश तथा दो संबद्ध सदस्य हैं। इसका उद्देश्य विश्व के लोगो के स्वास्थ्य का स्तर ऊँचा करना है। स्विटजरलैंड के जेनेवा शहर में इसका मुख्यालय स्थित है। भारत भी इसका सदस्य देश है भारत की राजधानी दिल्ली में इसका भारतीय मुख्यालय स्थित है।
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो एक अफ्रीकी देश है, पहले इस देश को जायरे नाम से भी जाना जाता था। क्षेत्रफल के आधार पर अफ्रीका का दूसरा सबसे बड़ा देश है। इसकी राजधानी किंशासा में स्थित है। DR कांगो ने 30 जून, 1960 को बेल्जियम से स्वतंत्रता प्राप्त की थी। इसका कुल क्षेत्रफल 23,45,409 वर्ग किलोमीटर है।
सचिन तेंदुलकर को ICC क्रिकेट हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया गया
हाल ही में क्रिकेट इतिहास के महानतम बल्लेबाजों में से एक सचिन तेंदुलकर को ICC क्रिकेट हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया गया। सचिन ICC हाल ऑफ़ फेम में शामिल किये जाने वाले छठवें भारतीय हैं। बिशन सिंह बेदी, सुनील गावस्कर, कपिल देव, अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ ICC हाल ऑफ़ फेम में शामिल किये जा चुके हैं। सचिन के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका के एलन डोनाल्ड तथा ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर केथरीन फिट्ज़पैट्रिक को भी ICC हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया गया।
सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर क्रिकेट इतिहास के सबसे महानतम खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं, उनका जन्म 24 अप्रैल, 1973 को मुंबई में हुआ था। सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत 15 नवम्बर, 1989 को पाकिस्तान के विरुद्ध की थी, सचिन ने अपने टेस्ट करियर में कुल 200 टेस्ट मैच खेले, इन मैचों में उन्होंने 53.78 की बेहतरीन औसत से 15,921 रन बनाये, इसमें 51 शतक भी शामिल हैं। उन्होंने अपने एकदिवसीय करियर की शुरुआत 18 दिसम्बर, 1989 को पाकिस्तान के विरुद्ध की थी। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में 463 मैचों में 18,426 रन बनाये, इसमें 49 शतक शामिल हैं।
सचिन तेंदुलकर के पुरस्कार
ऐसे समय में जब उनके अधिकांश समकालीन सेवानिवृत्त हो चुके हैं या किसी पर विचार कर रहे हैं, तेंदुलकर राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से अपरिहार्य बने हुए हैं। खेल तेंदुलकर को उनके योगदान को स्वीकार करते हुए भारत सरकार द्वारा राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, पद्म श्री पुरस्कार और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। 4 फरवरी को राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में एक शानदार समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, भारत रत्न से सम्मानित किया गया। 10 अक्टूबर 2013 को, सचिन तेंदुलकर ने घोषणा की कि वह नवंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला से संन्यास ले लेंगे। बाद में BCCI ने पुष्टि की कि दो मैच कोलकाता और मुंबई में खेले जाएंगे, जिससे सचिन तेंदुलकर के अनुरोध पर उनके घरेलू मैदान पर विदाई होगी। सचिन तेंदुलकर देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न प्रपट करने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।
सचिन तेंदुलकर की उपलब्धियां
सचिन तेंदुलकर सबसे ज्यादा टेस्ट और वनडे खेलने वाले खिलाड़ी हैं। वो 200 अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट खेलने वाले एकमात्र और पहले बल्लेबाज हैं। सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। साथ ही टेस्ट और वनडे में सर्वाधिक शतक भी उनके ही नाम हैं। टेस्ट और वनडे मिलाकर कुल 100 अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाने का रिकॉर्ड केवल सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन तेंदुलकर ने वनडे में सबसे पहला दोहरा शतक भी लगाया था।
दिल्ली सरकार ने स्कूलों में “हैप्पीनेस उत्सव” लांच किया
दिल्ली सरकार ने “प्रसन्नता पाठ्यक्रम” शुरू करने के एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर “हैप्पीनेस उत्सव” लांच किया है। इस उत्सव में प्रत्येक दिन के शुरूआती 50 मिनट में विद्यार्थी विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। इसमें नाटक, कविता, प्रदर्शनी इत्यादि शामिल है। ये उत्सव 15 दिन पश्चात् समाप्त होगा।
प्रसन्नता पाठ्यक्रम
प्रसन्नता पाठ्यक्रम पारंपरिक शिक्षा पाठ्यक्रम में ध्यान, मूल्य शिक्षा, और मानसिक अभ्यास सहित समग्र शिक्षा पर केंद्रित है। यह पाठ्यक्रम छह महीने की अवधि में दिल्ली सरकार के 40 शिक्षकों, शिक्षाविदों और स्वयंसेवकों की एक टीम द्वारा डिजाइन और तैयार किया गया है। इसमें दिल्ली सरकार के सभी स्कूलों में नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के सभी छात्रों के लिए 45 मिनट का एक ‘हैप्पीनेस’ पीरियड होगा। इसके तहत प्रत्येक कक्षा 5 मिनट के ध्यान अभ्यास के साथ शुरू होगी. यह पाठ्यक्रम छात्रों को अच्छा इंसान बनाने के उद्देश्य से ध्यान, नैतिक शिक्षाओं और मानसिक अभ्यास पर केंद्रित है।
संगीत नाटक अकादमी फ़ेलोशिप अवार्ड घोषित किये गये
रंगकला के क्षेत्र में संगीत नाटक अकादमी फ़ेलोशिप अथवा अकादमी रत्न अवार्ड के लिए तबला वादक जाकिर हुसैन, नृत्यांगना सोनल मानसिंह, कोरियोग्राफर जतिन गोस्वामी तथा भरतनाट्यम विशेषज्ञ के. कल्याणसुन्दरम पिल्लई को चुना गया है। संगीत नाटक अकादमी की जनरल कौंसिल की बैठक में संगीत, नृत्य, थिएटर, पारंपरिक/लोक/जनजातीय संगीत/नृत्य/थिएटर इत्यादि के क्षेत्र में 44 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी अवार्ड (अकादमी पुरस्कार) 2018 के लिए चुना गया है। इसमें हिन्दुस्तानी गीत के लिए मणि प्रसाद, हिन्दुस्तानी वाद्य संतूर के लिए तरुण भट्टाचार्य, भरतनाट्यम के लिए राधा श्रीधर, मणिपुरी के लिए अखम लक्ष्मी देवी, नाट्यकला के लिए राजीव नाइक तथा लोक संगीत के लिए मालिनी अवस्थी को चुना गया है।
संगीत – 11 कलाकार
नृत्य – 9 कलाकार
थिएटर – 9 कलाकार
पारंपरिक/लोक/जनजातीय संगीत/नृत्य/थिएटर – 10 कलाकार
रंगकला के क्षेत्र में योगदान – 2 कलाकार
तेजपुर विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पानी से आर्सेनिक को हटाने के लिए कम लागत वाले फ़िल्टर का विकास किया
असम के तेजपुर विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने एक कम लागत वाले सरल फ़िल्टर का विकास किया है, जिसके द्वारा पानी से आर्सेनिक को अलग किया जा सकता है। इस फ़िल्टर सिस्टम का नाम “Arsiron Nilogon” रखा गया है।
मुख्य बिंदु
इस फ़िल्टर से आर्सेनिक तथा आयरन से दूषित जल से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से निजात मिलेगी। गौरतलब है कि यह फ़िल्टर सिस्टम भूमिगत जल में से 99.9% आर्सेनिक प्रदूषण को अलग कर देता है। इस फ़िल्टर प्रक्रिया में कुकिंग सोडा, पोटैशियम परमैंगनेट तथा फेरिक क्लोराइड का उपयोग किया जाता है। इस फ़िल्टर प्रक्रिया के द्वारा पानी से आर्सेनिक और आयरन के अलावा मैंगनीज, लेड, निकल और क्रोमियम इत्यादि को भी अलग किया जाता है।
आर्सेनिक पृथ्वी की भूपर्पटी में पाया जाने वाला प्राकृतिक घटक है, परन्तु अजैविक अवस्था में यह काफी अधिक विषैला होता है। लम्बे समय तक अजैविक आर्सेनिक का सेवन करने अथवा इससे प्रभावित जल में उपजे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से कैंसर भी हो सकता है।
स्मृति मंधाना और रोहन बोपन्ना को अर्जुन अवार्ड 2018 से सम्मानित किया गया
भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना तथा टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना को अर्जुन पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया गया। स्मृति मंधाना वर्तमान समय में ICC ODI बैटिंग रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं। रोहन बोपन्ना ने एशियाई खेल 2018 में पुरुष युगल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।
अर्जुन अवार्ड
अर्जुन अवार्ड केन्द्रीय युवा तथा खेल मामले मंत्रालय द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ठ उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1961 में हुई थी। इस पुरस्कार के विजेता को अर्जुन की मूर्ति तथा 5 लाख रुपये इनाम में दिए जाते हैं।
स्मृति मंधाना
स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेटर हैं, उनका जन्म 18 जुलाई, 1996 को महाराष्ट्र में हुआ था। स्मृति ने 50 अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों में 42.41 की औसत से 1,951 रन बनाये हैं जबकि 58 टी-20 मैचों में उन्होंने 1,298 रन बनाये हैं। उन्हें 2018 में फीमेल क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर का खिताब भी दिया गया था। इसके अतिरिक्त उन्हें ODI प्लेयर ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार भी प्रदान किया गया था।
रोहन बोपन्ना
रोहन बोपन्ना एक प्रोफेशनल टेनिस खिलाड़ी हैं, उनका जन्म 4 मार्च, 1980 को हुआ था। उन्होंने 2017 फ्रेंच ओपन में मिश्रित युगल वग का खिताब जीता था। वे ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले चौथे भारतीय बने थे।
महाराष्ट्र सरकार ने शहीद सैनिकों के परिवार को दी जाने वाली वित्तीय सहायता को बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये किया
महाराष्ट्र सरकार ने शहीद होने तथा अक्षम (disabled) हो जाने वाले सैनिकों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता में वृद्धि को मंज़ूरी दे दी है। इससे पहले महाराष्ट्र के सैनिक के शहीद होने पर राज्य सरकार द्वारा 25 लाख रुपये प्रदान किये जाते थे, अब इस राशि में चार गुणा वृद्धि की गयी है। बढ़ी हुई राशि 1 जनवरी, 2019 से लागु होगी।
मुख्य बिंदु
हाल ही में केंद्र सरकार तथा कई राज्य सरकारों ने भी शहीदों के परिवारों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता में वृद्धि की थी। पुलवामा आतंकी हमले के बाद केंद्र ने शहीद सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दिया था।
घायल होने वाले जवानों को पहले 8.5 लाख रुपये से 15 लाख रुपये प्रदान किये जाते थे, अब इस राशि को बढ़ाकर 20-60 लाख रुपये कर दिया गया है।
इस बढ़ी हुई राशि का लाभ उन सैनिकों के परिवारों को होगा जो महाराष्ट्र के निवासी हैं और जो भारतीय सेना, नौसेना, वायुसेना, BSF तथा CRPF इत्यादि में कार्यरत्त हैं।
यदि जवान शहीद हो जाता है तो उनके परिवार को 1 करोड़ रुपये दिए जायेंगे।
1 से 25% अक्षमता (disability) पर 20 लाख रुपये दिए जायेंगे।
26 से 50% अक्षमता (disability) पर 34 लाख रुपये दिए जायेंगे।
51 से 100% अक्षमता (disability) पर 60 लाख रुपये दिए जायेंगे।
हिमा दास ने 15 दिन के भीतर चौथा स्वर्ण पदक जीता
भारत की हिमा दास ने 15 के भीतर चौथा स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है, यह पदक उन्होंने चेक गणराज्य में 200 मीटर की दौड़ में जीता। उन्होंने 200 मीटर की इस दौड़ को मात्र 23.25 सेकंड में पूरा किया।
हिमा दास
हिमा दास का जन्म 9 जनवरी, 2000 को असम के नागाओं जिले में कन्धुलिमारी गाँव में हुआ था। उनके पिताजी पेशे से किसान हैं और चावल की खेती करते हैं। हाल ही में संपन्न एशियाई खेलों में हिमा दास ने 400 मीटर की फाइनल दौड़ में क्वालीफाई करने के लिए 51.00 के समय के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया था। इस स्पर्धा में उन्होंने 50.79 की टाइमिंग के साथ रजत पदक जीता। एशियाई खेल 2018 में उन्होंने महिलाओं की 4X400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीता था। एशियाई खेलों में ही उन्होंने मिश्रित 4X400 मीटर रालय में रजत पदक जीता था। IAAF अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2018 में उन्होंने ट्रैक इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था, वे यह उपलब्धि प्राप्त करने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट हैं
कैबिनेट ने 15वें वित्त आयोग के कार्यकाल को बढ़ाने के लिए मंज़ूरी दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय कैबिनेट ने 15वें वित्त आयोग के कार्यकाल को 30 नवम्बर, 2019 तक बढ़ाने के लिए मंज़ूरी दी है।
वित्त आयोग
‘वित्त आयोग’ एक संवैधानिक संस्था है, इसका गठन संविधान के अनुच्छेद 280 के तहत किया गया था। वित्त आयोग केंद्र से राज्यों को मिलने वाले अनुदान के नियम भी तय करता है। यह राज्यों तथा केंद्र के बीच कर राजस्व वितरण की अनुशंसा भी करता है। वित्त आयोग का गठन पांच वर्ष के लिए किया जाता है, इसमें पांच सदस्य शामिल होते हैं। इनमे एक अध्यक्ष तथा चार सदस्य शामिल होते हैं। पहले वित्त आयोग का गठन 6 अप्रैल, 1952 को श्री के.सी. नेगी की अध्यक्षता में किया गया था।
15वां वित्त आयोग
15वें वित्त आयोग का गठन नवम्बर, 2017 में किया गया था। इसका गठन अगले पांच वर्षों (1 अप्रैल, 2020 से 31 मार्च, 2025) के लिए वित्तीय मामलों तथा कर निर्धारण के लिए किया गया था।
इसके अध्यक्ष एन.के. सिंह हैं। 15वें वित्त आयोग के सदस्य अजय नारायण झा, अशोक लाहिरी तथा अनूप सिंह हैं। रमेश चंद 15वें वित्त आयोग के पार्ट-टाइम सदस्य हैं।
छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के लिए नए राज्यपाल नियुक्त किये गये
राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने अनुसुइया उइके को छत्तीसगढ़ तथा बिस्वा भूषण हरिचंदन को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है।
अनुसुइया उइके
- वे मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं। मौजूदा समय में मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के पास छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार है। उनसे पहले बलराम दस टंडन छत्तीसगढ़ के राज्यपाल थे, उनका निधन अगस्त, 2018 में हुआ था।
- अनुसुइया उइके इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार में महिला व बाल विकास मंत्री रह चुकी हैं।
- वर्ष 2000 में वे राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य बनी थीं। वे जनजातीय महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काफी सक्रीय होकर कार्य कर रहीं हैं।
- वे छत्तीसगढ़ की राज्यपाल बनने वाली पहली जनजातीय महिला हैं।
बिस्वा भूषण हरिचंदन
- वे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। वे ईएसएल नरसिम्हन का स्थान लेंगे, श्री नरसिम्हन दिसम्बर, 2009 से आंध्र प्रदेश के राज्यपाल हैं।
- वे 1971 में भारतीय जन संघ के सदस्य बने थे। बाद में वे 1980 से 1988 तक भारतीय जनता पार्टी के ओडिशा राज्य के अध्यक्ष रहे।
- आपातकाल के दौरान उन्हें MISA (Maintenance of Internal Security Act) के तहत नजरबंद किया गया था
22 जुलाई को लांच किया जायेगा चंद्रयान-2 : इसरो
इसरो ने हाल ही में घोषणा की है कि मिशन चंद्रयान-2 को 22 जुलाई, 2019 को लांच किया जायेगा। भारत का मिशन चंद्रयान-2 15 जुलाई, 2019 को लांच किया जाना था। लॉन्च से मात्र 56 मिनट पहले इसरो को चंद्रयान-2 में कुछ तकनीकी खराबी का पता चला, इसके तुरंत बाद काउंटडाउन को रोककर मिशन को स्थगित किया गया था।चंद्रयान -2 के लैंडर का नाम “विक्रम” रखा गया है, जबकि इसके रोवर का नाम “प्रज्ञान” रखा गया है।मिशन चंद्रयान-2
चंद्रयान-2 भारत का चंद्रमा पर दूसरा मिशन है, यह भारत का अब तक का सबसे मुश्किल मिशन है। यह 2008 में लांच किये गए मिशन चंद्रयान का उन्नत संस्करण है। चंद्रयान मिशन ने केवल चन्द्रमा की परिक्रमा की थी, परन्तु चंद्रयान-2 मिशन में चंद्रमा की सतह पर एक रोवर भी उतारा जायेगा।इस मिशन के सभी हिस्से इसरो ने स्वदेश रूप से भारत में ही बनाये हैं, इसमें ऑर्बिटर, लैंडर व रोवर शामिल है। इस मिशन में इसरो पहली बार चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड रोवर को उतारने की कोशिश करेगा। यह रोवर चंद्रमा की सतह पर भ्रमण करके चन्द्रमा की सतह के घटकों का विश्लेषण करेगा।चंद्रयान-2 को GSLV Mk III से लांच किया जायेगा। यह इसरो का ऐसा पहला अंतर्ग्रहीय मिशन है, जिसमे इसरो किसी अन्य खगोलीय पिंड पर रोवर उतारेगा। इसरो के स्पेसक्राफ्ट (ऑर्बिटर) का वज़न 3,290 किलोग्राम है, यह स्पेसक्राफ्ट चन्द्रमा की परिक्रमा करके डाटा एकत्रित करेगा, इसका उपयोग मुख्य रूप से रिमोट सेंसिंग के लिए किया जा रहा है।6 पहिये वाला रोवर चंद्रमा की सतह पर भ्रमण करके मिट्टी व चट्टान के नमूने इकठ्ठा करेगा, इससे चन्द्रमा की भू-पर्पटी, खनिज पदार्थ तथा हाइड्रॉक्सिल और जल-बर्फ के चिन्ह के बारे में जानकारी मिलने की सम्भावना है फिलहाल इजराइल भी दिसम्बर, 2018 में चन्द्रमा पर मिशन उतारने की तैयारी कर रहा है। यह डाटा पृथ्वी तक ऑर्बिटर के द्वारा भेजा जायेगा फिलहाल इजराइल भी दिसम्बर, 2018 में चन्द्रमा पर मिशन उतारने की तैयारी कर रहा है।चन्द्रमा की सतह पर सॉफ्ट-लैंडिंग करना इस मिशन का सबसे कठिन हिस्सा होगा, अब तक केवल अमेरिका, रूस और चीन ही यह कारनामा कर पाए हैं। इजराइल का स्पेसक्राफ्ट चन्द्रमा पर क्रेश हो गया था।पलाऊ बना अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 76वां सदस्य
पलाऊ ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किये। पलाऊ अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का 76वां सदस्य है। पलाऊ ओशनिया में स्थित एक देश है, इसमें 500 से अधिक द्वीप शामिल हैं।अंतर्राष्ट्रीय सोलर गठबंधन (International Solar Alliance)
अंतर्राष्ट्रीय सोलर गठबंधन की शुरुआत भारत और फ्रांस ने मिलकर नवम्बर 2015 में COP 21 संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन के दौरान की थी। इसका फ्रेमवर्क समझौता दिसम्बर, 2017 में लागू हुआ था। इसका स्थापना दिवस 11 मार्च, 2018 को मनाया गया था। इसका मुख्यालय हरियाणा के गुरुग्राम में राष्ट्रीय सौर उर्जा संस्थान (NISE) में स्थित है। यह ऐसी पहली अंतर्राष्ट्रीय अंतरसरकारी संधि है जिसका मुख्यालय भारत में स्थित है।ISA का उद्देश्य सौर उर्जा से परिपूर्ण देशों को एकजुट करके सौर उर्जा उत्पादन को बढ़ावा देना है। बड़ी मात्रा में सौर उर्जा उत्पादन के कारण इसकी उत्पादन लागत भी कम आएगी। सौर उर्जा उत्पादन के सदस्य देशों में अनुसन्धान व विकास कार्य में मिलकर काम करेंगे।ISA के उद्देश्यसंयुक्त प्रयासों से सौर उर्जा उत्पादन के लिए आवश्यक उपकरण व तकनीक की लागत कम करना।2030 तक वृहत स्तर पर सौर उर्जा उत्पादन के लिए 1000 अरब डॉलर का निवेश करना।कर्क रेखा व मकर रेखा के बीच 121 अधिक सूर्य ताप प्राप्त करने वाले देशों को सौर उर्जा उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करना।ISA द्वारा चलाये जा रहे प्रोग्रामISA द्वारा चलाये जा रहे कुछ प्रोग्राम हैं – स्केलिंग सोलर मिनी ग्रिड्स; अफोर्डेबल फाइनेंस एट स्केल; स्केलिंग सोलर एप्लीकेशन्स फॉर एग्रीकल्चरल यूज़; स्केलिंग सोलर रूफटॉप इत्यादि












Comments
Post a Comment